सोनभद्र , मई 30 -- सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह शीतला मंदिर में स्थापित हनुमान जी के मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय जन-मानस में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने बताया कि क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में आज सुबह सात बजे शीतला मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित