सोनभद्र , मई 6 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र में बुधवार भोर एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों युवक मंगलवार की रात में एक बारात में शामिल होने रेणुकूट आए थे और आज भोर में वापस घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकलवंत (26) पुत्र नंदलाल निवासी साऊडीह हाथीनाला तथा अजय कुमार (25) पुत्र शंखलाल निवासी हथवानी मंगलवार की रात एक बारात में शामिल होने रेणुकूट आए थे। आज भोर में करीब 3 बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह दोनों मुर्धवा-हाथीनाला रोड पर जा रहे थे कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित