सोनभद्र, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में रविवार सुबह एक नवविवाहित दंपती के सड़े-गले शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने शव के पास खड़ी मोटरसाइकिल के आधार पर मृतकों की पहचान राबर्ट्सगंज के बिच्छी निवासी राहुल यादव (30 वर्ष) पुत्र बबलू यादव व उनकी पत्नी इंद्रावती उर्फ चंदा (24 वर्ष) पुत्री बबुंदर यादव, निवासी सलखन, के रूप में किया है। परिजनों के अनुसार दोनों की शादी इसी वर्ष मई माह में हुई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल अपनी पत्नी इंद्रावती को लेकर बिच्छी से सलखन स्थित उसके मायके जा रहा था। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में दो शव पड़े देखे, जिसके बाद तत्काल गुरमा पुलिस चौकी को सूचना दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित