माले , मार्च 28 -- भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम शनिवार को सैफ अंडर- 20 चैंपियनशिप 2026 के अपने दूसरे मैच में बंगलादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद ग्रुप बी में शीर्ष पर रही।

आज यहां माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में विशाल यादव ने 17वें मिनट में 'ब्लू कोल्ट्स' को बढ़त दिलाई, लेकिन बंगलादेश ने पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में मोहम्मद अब्दुल रियाद फहीम के गोल की मदद से मैच ड्रॉ करा लिया।

इस नतीजे के बावजूद भारत ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ, क्योंकि पाकिस्तान पर 3-0 की जीत के बाद वे पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके थे। बंगलादेश कम गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित