लखनऊ , अप्रैल 4 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में गेहूं के खेत में ड्रोन गिरने की घटना पर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया, ग्रामीणों को आशंका हुई कि कहीं कोई मिसाइल तो नहीं गिर गई। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि यह किसी सरकारी परीक्षण या प्रयोग का हिस्सा था, तो स्थानीय लोगों को पहले से सूचित किया जाना चाहिए था। बिना भरोसे और पर्याप्त तैयारी के आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास ऐसे परीक्षण करना गंभीर जोखिम पैदा करता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि ड्रोन खेत के बजाय किसी बस्ती में गिरता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित