पौड़ी , जुलाई, 07 -- उत्तराखंड के देहरादून में नव निर्मित सैन्यधाम के प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में जनपद लैंसडौन (गढ़वाल) के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक आश्रितों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडौन ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पूर्व सैनिक, वीर नारियां और सैनिक आश्रित 20 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी शिव प्रसाद सती ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सैन्यधाम का उद्घाटन अगस्त अथवा सितंबर 2026 में भारत सरकार के रक्षा मंत्री द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को सैन्यधाम के भ्रमण के लिए देहरादून ले जाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित