चंडीगढ़ , अक्टूबर 07 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने पैतृक गांव मंगोली जट्टन पहुंचकर दिवंगत बालक राम सैनी के परिवार से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया।

बालक राम सैनी का इस साल 26 सितंबर को निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे। वह मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य और रिश्ते में उनके चाचा लगते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित