चित्तौड़गढ़ , अक्टूबर 09 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के हवलदार जीतेंद्र सिंह का उनके गांव सूरत सिंह जी का खेड़ा में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
श्री सिंह का बुधवार को असम में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
हवलदार जीतेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को पहले असम से हवाई मार्ग से जयपुर लाया गया जहां से सैन्य वाहन से गंगरार सैन्य अधिकारी लेकर आए।
गंगरार टोल से प्रारंभ हुई अंतिम यात्रा को गंगरार कस्बे से निकालकर तीन किलोमीटर दूर उनके घर गांव सूरत सिंह जी का खेड़ा लाया गया जहां विधायक डॉ सुरेश धाकड़, उपखंड अधिकारी एवं पुलिस वृताधिकारी ने पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
यहां से मोक्षधाम लें जाया गया जहां उनकी तेरह वर्षीय पुत्री ने मुखाग्नि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित