प्रयागराज , अप्रैल 07 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार को एक सैंड आर्ट के माध्यम से विश्व में बढ़ते युद्ध जैसे हालात और मानवता पर मंडराते संकट को उकेरा गया। विशेष सामाजिक संदेश पर आधारित सैंड आर्ट का निर्माण प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने किया। इस कलाकृति का मुख्य विषय "युद्ध बनाम मानवता " रहा, जिसके माध्यम से समाज को शांति, एकता और मानवता का संदेश देने का प्रयास किया गया।इस सैंड आर्ट के माध्यम से यह दर्शाया गया कि युद्ध से केवल विनाश और पीड़ा मिलती है, जबकि मानवता और शांति से ही समाज और विश्व का विकास संभव है।
कलाकारों ने इस कलाकृति के जरिए आमजन से अपील की कि वे मानवता को सर्वोपरि रखें और विश्व में शांति बनाए रखने का संदेश फैलाएं।यह सैंड आर्ट आमजन एवं मीडिया के बीच आकर्षण का केंद्र रही और लोगों ने कलाकारों के इस प्रयास की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित