चंडीगढ़ , सितंबर 15 -- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा में विशेष 'सेवा संकल्प माह' मनाया जाएगा। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे।
नारनौल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी 13 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था और इसके दो दिन बाद 15 सितंबर को रेवाड़ी में विशाल जनसभा हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित