सासाराम , अक्टूबर 03 -- ारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगीसेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। श्री सरावगी ने इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय में कैमूर, रोहतास एवं औरंगाबाद जिले की क्षेत्रीय बैठक में सहभागिता की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
क्षेत्रीय बैठक में 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' तथा 'सेवा संकल्प यात्रा (वडनगर से वाराणसी)' को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई।
श्री सरावगी ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सामूहिक प्रयासों से ही बड़े अभियानों को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित