लखीसराय , सितंबर 16 -- ्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण तथा 'विकसित भारत-2047' के सामूहिक संकल्प के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाना है। अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, लखीसराय शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिया पोखर में 5001 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम सहित जिले के विभिन्न स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परिया पोखर में निर्धारित 5001 दीपों का प्रज्वलन चरणबद्ध एवं विभागवार तरीके से सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम का आयोजन जीविका, नगर परिषद लखीसराय एवं आईसीडीएस के समन्वय से किया जाएगा। कार्यक्रम की ड्रोन कैमरा के माध्यम से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि कार्यक्रम का समुचित दस्तावेजीकरण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके।उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के 868 विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से दीप प्रज्वलन कराया जाए। इसके लिए 7 दिनों का एक चरण निर्धारित करते हुए तिथि-वार एवं विभाग-वार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिले के सभी नगर निकायों के मुख्यालयों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दीप प्रज्वलन कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित