चंडीगढ़ , सितंबर 26 -- हरियाणा विधानसभा के उपसभापति डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सरकारी योजनाओं और सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक सीधे, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा भावना अभियान के बाद भी निरंतर जारी रहनी चाहिए।
अपने आवास पर जन शिकायत सुनवाई के दौरान पत्रकारों से बातचीत में श्री मिड्ढा ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए अधिकांश वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित