ग्वालियर , फरवरी 20 -- मध्यप्रदेश में ग्वालियर स्थित महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में रहने वाले 50 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक ने कथित रूप से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शताब्दीपुरम निवासी श्याम बिहारी भदौरिया ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के समय वे घर पर अकेले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय वे शराब के नशे में थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित