देवरिया, अगस्त 05 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार को पुलिस लाईन में पेंशनर्स गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का विभाग के प्रति योगदान सदैव सम्माननीय है। उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पेंशन, चिकित्सा सुविधा, अभिलेख, पारिवारिक लाभ और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना है तथा संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशनर्स से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण किया जाय।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन मामलों में अनावश्यक विलंब न हो और नियमित रूप से संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जाय।गोष्ठी के अंत में पेंशनर्स ने पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याएं सुनने और त्वरित समाधान के निर्देशों के लिए आभार व्यक्त किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित