भभुआ , अक्टूबर 13 -- बिहार के कैमूर जिले में कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित कुदरा भभुआ मोड़ पर सेरात के नाम पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार, 12 अक्टूबर को कुदरा थानाध्यक्ष को व्हाट्सऐप के माध्यम से अखिल भारतीय समाचार पत्र में नौ अक्टूबर को प्रकाशित एक खबर प्राप्त हुई थी। इसमें कुदरा भभुआ मोड़ पर सेरात के नाम पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया गया था।

प्रकाशित खबर का सत्यापन करने के लिए कुदरा पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि नौ अक्टूबर को सुधाकर कुमार और अनिकेत माली आने-जाने वाले वाहनों को रोककर सेरात के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित