जयपुर , अप्रैल 06 -- अग्निवीर और नियमित कैडर के सैनिक के तौर पर भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पंजीकरण की अवधि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार राजस्थान के रहने वाले जो युवा उम्मीदवार जो आवेदन नहीं कर पाए है, उन्हें इस मौके का फायदा उठाने और भारतीय सेना में भर्ती के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह अवधि बढ़ाइ गई हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी) , अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वी पास), अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वी पास) श्रेणियों के साथ साथ जेसीओ एवं ओआर रैंक के लिए धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवालदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग अस्सिस्टेंट एवं नर्सिंग अस्सिस्टेंट वेटनरी) के लिए भी आवेदन कर सकते है। महिला उम्मीदवार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के लिए आवेदन कर सकती है।

भर्ती वर्ष 2027 के लिए पंजीकरण ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर 10 अप्रैल तक किया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित