जम्मू , जुलाई 31 -- भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार को खौर सेक्टर के चकला गांव के ऊपर मंडरा रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मानव रहित हवाई वाहन को देखते ही सेना के जवानों ने गोलीबारी की और ड्रोन को नीचे गिरा दिया। इसके बाद सेना ने इसे जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित