नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- सेना ने महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए सेना के कर्नल श्रीकांत पुरोहित की ब्रिगेडियर के रैंक पर पदोन्नति को मंजूरी दे दी है।
सूत्रों के अनुसार सेना ने कर्नल पुरोहित के पदोन्नति के आवेदन को सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के स्थगनादेश के बाद मंजूरी दे दी है।
उच्चतम न्यायालय ने 2017 में कर्नल पुरोहित को इस मामले में जमानत दे दी थी । इसके बाद से वह सेना में अपनी ड्यूटी कर रहे थे।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने गत वर्ष उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।
कर्नल पुरोहित को गत 31 मार्च को सेवानिवृत होना था लेकिन सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने उनकी सेवा निवृत्ति पर रोक लगा दी थी। न्यायाधिकरण ने रक्षा मंत्रालय और सेना को इस मामले में नोटिस जारी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित