जयपुर , नवंबर 04 -- राजस्थान के लिए सेना द्वारा बीकानेर मिलिट्री स्टेशन पर आयोजित सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनरों के तीन दिवसीय पायलट कार्यक्रम में सिविल डिफेंस संगठन के 50 सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक से तीन नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के दौरान, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को खतरों के प्रति जागरूकता, सुरक्षा, जीवन रक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़ी मॉक ड्रिल और अभ्यास कराए गए। प्रशिक्षण में इंटरैक्टिव सत्र भी शामिल थे, जिनमें सेना और सिविल डिफेंस संगठन के अधिकारियों ने आपातकालीन स्थितियों के दौरान समन्वय और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समन्वय में सुधार करना, आपसी कार्य-क्षमता (इंटर-ऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के लिए तैयारियों को मजबूत करना था। इस पहल का लक्ष्य सिविल-सैन्य तालमेल को मजबूत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन में सभी हितधारकों की सामूहिक क्षमता को बढ़ाना था। यह प्रशिक्षण सिविल-सैन्य सहयोग के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा तैयारियों के लिए 'संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण' को फिर से पुष्ट करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित