सीतापुर , अगस्त 02 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में थानापिसावा क्षेत्र में मिश्रिख पिसावा मार्ग पर पनहैया पुल के पास सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक को आज रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
थाना अध्यक्ष पिसावा प्रभात गुप्ता ने बताया की धीरू सिंह 25 वर्ष निवासी हुसैनपुर सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था, रविवार की सुबह आज वह सड़क पर दौड़ लगाने का अभ्यास कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर में उसकी मृत्यु हो गई, इस घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित