नयी दिल्ली , फरवरी 26 -- रेलवे और सेना ने अग्निवीरों और सेवारत सैनिकों को सेवानिवृति के बाद भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए साझा पहल शुरू की है, जिसके तहत इन पूर्व सैनिकों एवं पूर्व अग्निवीरों को रेलवे में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण उपलब्ध होगा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सेना और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य सैनिकों को नागरिक सेवा में आसानी से अपना करियर बनाने के लिए अवसर देना और राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों को समर्थन देना है। इससे यह भी सुनिश्चित हो पाएगा कि सैनिक सेवानिवृति के बाद भी गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें। इस पहल के तहत, सेवानिवृत सैनिकों को रेलवे में स्तर-2 या उससे ऊपर के पदों में 10 प्रतिशत और स्तर-1 के पदों में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों को स्तर-2 या उससे ऊपर के पदों में पांच प्रतिशत और स्तर-1 के पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित