अहमदाबाद , फरवरी 27 -- सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) चार मार्च को खुलेगा।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा इसका आईपीओ बुधवार, चार मार्च को खुलेगा। एंकर इन्वेस्टर बिडिंग तारीख सोमवार को है। बिड/ऑफर बंद होन की तारीख छह मार्च है। इस ऑफर का प्राइस बैंड 1,287 से 1,352 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (अंकित मूल्य 10 रुपये) तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 11 इक्विटी शेयरों के लिए तथा उसके बाद 11 के गुणक में बोली लगा सकते हैं।

यह ऑफर मौजूदा प्रवर्तक एवं प्रवर्तक समूह के विक्रय शेयरधारकों मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित सहित अन्य मौजूदा निवेशक विक्रय शेयरधारकों द्वारा बेचे जाने वाले अधिकतम 80,43,300 इक्विटी प्रतिभूतियों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित