भोपाल , जुलाई 8 -- देश की अग्रणी उपभोक्ता विद्युत एवं लाइटिंग उत्पाद निर्माता कंपनी सूर्या रोशनी ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अत्याधुनिक किचन एप्लायंस और ऊर्जा दक्ष बीएलडीसी मोटर तकनीक से लैस नए सीलिंग फैन लॉन्च किए हैं। इन उत्पादों की जानकारी भोपाल में आयोजित डीलर मीट में दी गई, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में डीलरों और व्यापारिक साझेदारों ने भाग लिया।
कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) वसुमित्र पांडेय ने कहा कि सूर्या रोशनी उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक, ऊर्जा-कुशल और भरोसेमंद उत्पाद बाजार में उतार रही है। उन्होंने बताया कि नए किचन एप्लायंस और बीएलडीसी सीलिंग फैन अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और कम बिजली खपत के साथ विकसित किए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।
सूर्या सेल्स के नेशनल हेड बिपिन ममगाईं ने नई उत्पाद श्रृंखला की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि बीएलडीसी मोटर वाले नए सीलिंग फैन पारंपरिक पंखों की तुलना में काफी कम बिजली की खपत करते हैं। वहीं कंपनी के किचन एप्लायंस आधुनिक रसोई की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
कार्यक्रम में कंपनी ने अपने औद्योगिक योगदान का भी उल्लेख किया। बताया गया कि मध्यप्रदेश के मालनपुर स्थित सूर्या रोशनी के संयंत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है।
डीलर मीट में नए उत्पादों की प्रस्तुति के साथ भविष्य की व्यावसायिक रणनीतियों, बाजार की संभावनाओं और डीलर नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। कंपनी ने विश्वास जताया कि नई उत्पाद श्रृंखला उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और बाजार में मजबूत पहचान बनाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित