श्रीगंगानगर , अगस्त 19 -- राजस्थान सरकार ने श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार काे बताया कि सूरतगढ़ में उप जिला चिकित्सालय के नये भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

यह जानकारी श्रीगंगानगर में आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत रूप से दी गयी। सूरतगढ़ में नया चिकित्सालय भवन बनाने की घोषणा काफी समय पहले की गई थी। अब वित्तीय स्वीकृति मिली है। निर्माण के लिए बजट कब मिलेगा इसकी जानकारी नहीं दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित