श्रीगंगानगर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव शुक्रवार शाम पांच बजे उसके घर के ऊपर वाले कमरे में फंदे पर लटके मिला। उसने दोपहर में किसी समय आत्महत्या कर ली। उस समय घर में कोई नहीं था। शाम पांच बजे परिवार का कोई सदस्य घर आया तब खुदकुशी का पता चला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम आज करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित