श्रीगंगानगर , मई 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में नगरपालिका की भूमि पर अवैध जिप्सम खनन का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पालिका के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) ने सिटी पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र को सौंपी गई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, नगरपालिका में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता संदीप कालवा ने बताया कि पालिका क्षेत्र की रोही टीलांवाली में 8.879 हेक्टेयर भूमि ठोस कचरा निस्तारण के लिए प्रस्तावित है। यह भूमि राजस्व जमाबंदी में सूरतगढ़ नगरपालिका के नाम दर्ज है। यह भूमि नगर पालिका द्वारा ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए प्रस्तावित की हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित