श्रीगंगानगर , जून 13 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में नयी अनाज मंडी में शनिवार को एक ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर कीमौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सुनील सोनी (42) मंडी में सड़क पर बिखरे हुए गेहूं के दानों को एकत्र करने के लिए ट्रक के ठीक सामने सड़क पर तौलिया बिछाकर बैठा था। उसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने बिना आगे देखे ट्रक चालू करके आगे बढ़ा दिया। इससे ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और सुनील की मौके पर ही मौत हो गयी।

ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित