सूरजपुर , सितंबर 19 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक नाबालिग से दो युवकों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने परिजनों के यहां रह रही थी और अपने पिता के घर रामानुजनगर थाना क्षेत्र गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान ऑटो का किराया नहीं देने पर ऑटो चालक ने उसका बैग अपने पास रख लिया था। नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन बैग लेकर उसे देने के लिए पहुंचे।
परिजनों को नाबालिग शिव मंदिर के पास मिली। उसने परिजनों को बताया कि दो युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना के बारे में बताते समय वह काफी डरी-सहमी हुई थी। परिजनों ने उसे संभाला और इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित