सूरजपुर , अक्टूबर 13 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नगर की सीमा से लगे ग्राम चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल में काम करने वाले युवक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू (20), पिता छत्तर के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे युवक को होटल के एक कमरे में फंदे पर लटका देखा गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद होटल संचालक और कर्मचारियों ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतार दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव नीचे उतारा जा चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित