सूरजपुर , अप्रैल 16 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अम्बिकापुर-प्रतापपुर स्टेट हाईवे को आज जाम कर दिया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर कल्याणपुर चौक पर चक्का जाम किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान केशव बोए के रूप में हुई है, जिसकी जंगली हाथी के हमले में बीती रात मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने युवक को पटककर और कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित