कोटा , मई 28 -- यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन सूबेदारगंज-वलसाड-सूबेदारगंज के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन कर रहा है।
राजस्थान में कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04119 (सुबेदारगंज-वलसाड) 30 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को सात फेरों में सूबेदारगंज से सुबह पांच बजे प्रस्थान करके उसी दिन बयाना जंक्शन शाम पांच बजे पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर गंगापुर सिटी जंक्शन छह बजकर 25 मिनट पर और कोटा जंक्शन रात आठ बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। यह अगले दिन रविवार को सुबह नौ बजकर 40 पर वलसाड पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04120 (वलसाड-सूबेदारगंज) 31 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को सात फेरों में वलसाड से दाेपहर दो बजकर पांच मिनट पर प्रस्थान करके अगले दिन सोमवार को तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर कोटा जंक्शन, और सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर गंगापुर सिटी जंक्शन पहुुंचेगी। सुबह सात बजकर 23 मिनट पर बयाना जंक्शन होते हुए उसी दिन शाम को सात बजे सूबेदारगंज पहुँचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित