अलवर , जनवरी 28 -- राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में वीर सावरकर नगर में चोरों ने एक सूने मकान में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पीड़ित मुकेश मूर्ति ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि जब वह घर लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से जरूरी दस्तावेज, नकदी सहित अन्य कीमती सामान गायब मिला। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गये।

पुलिस ने बताया कि चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है, जिसमें चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित