देहरादून , अप्रैल 13 -- सूचना विभाग के प्रांतीय रक्षक दल कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का सोमवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गयाश्री लखेड़ा 2010 से सूचना विभाग में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह मीडिया सेंटर विधानसभा में कार्यरत थे।
अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रभारी मीडिया सेंटर विधानसभा मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी श्री लखेड़ा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित