पटना , अगस्त 04 -- िहार के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ.डी वाय पाटिल के निधन पर सूचना एवं जनसंपर्क और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है। मंत्री श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ. पाटिल का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी शिक्षाविद, समाजसेवी और बिहार के पूर्व राज्यपाल थे। उन्होंने राज्यपाल के तौर पर बिहार में शिक्षा, स्वस्थ और जनसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया था। उनका जीवन प्रेरणादायक था।

मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा की चिर शांति प्रदान करे और अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतको को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित