मुरैना , अक्टूबर 07 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में हड़वांसी गांव की पुलिया के पास बुधवार को सूखी नहर में खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने वाहन की जांच की, जिसमें शव मिला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सत्येंद्र उर्फ सत्यदेव उर्फ धारा पचौरी (40) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सिकरौदा गांव का निवासी बताया गया है और हाल ही में बागचीनी थाना क्षेत्र के सांटा गांव में रह रहा था। घटना के समय वह वाहन में अकेला था। सूचना मिलने पर बागचीनी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित