सुल्तानपुर , मार्च 11 -- उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा एक बालिका को अगवा किए जाने की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बीते मंगलवार को देर रात धम्मौर पुलिस को ग्राम दौखिला निवासी सिद्धू ने सूचना दी कि उनकी पौत्री को नाम छिपाकर परवेज उर्फ मो0 साहिर खान व रहीम खान द्वारा मोटरसाइकिल से अगवा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धम्मौर की टीम ने सक्रियता से मामला दर्ज करते हुए आरोपियों परवेज उर्फ मो0 साहिर खान पुत्र जहीर खान और रहीम खान पुत्र रियासुद्दीन उर्फ रियानुद्दीन खान निवासीगण ग्राम लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज न्यायालय भेजने के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित