सुल्तानपुर , अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पर खोखीपुर बाईपास के पास गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक टाटा ट्रक दिल्ली से इलाहाबाद प्रदर्शनी का सामान लेकर जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें कटर की मदद से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान अमेठी जनपद के नारायणपुर थाना भाले सुलतान निवासी शिवनाथ और बाजार शुक्ला थाना क्षेत्र के पूरे भरोसे का पुरवा निवासी शाह प्रसाद के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के परिजन भी दूसरी गाड़ी से आगे जा रहे थे, जो सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित