सुलतानपुर , अप्रैल 20 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में अत्यधिक गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से होने वाली कठिनाइयों से राहत दिलाने के लिए विद्यालयों के संचालन समय बदल दिया है। अब सभी जूनियर स्तर की कक्षाओं को 12:30 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित