सुलतानपुर , फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर-चतुरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौराबीबीपुर निवासी रोहित पांडेय (25) अपने घर से बाजार जा रहे थे। चतुरपुर मोड़ के पास उनकी बाइक की दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। जिससे रोहित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित