सुलतानपुर , अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां कुल 16 प्रत्याशियों में सपा-भाजपा को छोड़ सभी निर्दलीय उम्मीदवार में हैं। जिले में 11 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है। 2679 शिक्षक मतदाता यहां पर वोट करेंगे।
शहर के पीएमश्री इंटर कॉलेज में दो बूथ बनाए गए हैं, जिस पर नगर क्षेत्र के अलावा भदैया और दुबेपुर ब्लॉक के मतदाता वोट कर रहे हैं। सुबह 10:30 बजे डीएम इंद्रजीत सिंह ने एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया अब तक सकुशल मतदान सम्पन्न कराया जा रहा है। सबसे अधिक मतदाता कादीपुर तहसील क्षेत्र में हैं। बता दें कि सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
ज्ञात हो कि सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी और भाजपा ध्रुव त्रिपाठी के समर्थक यहां मतदान केंद्र पर डटे हुए हैं। इन दोनों में ही सीधी टक्कर है। शहर के जीआईसी के दो बूथों सहित बल्दीराय, कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, कादीपुर, करौंदीकला, लंभुआ व प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक सभागार में वोट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे पड़ेंगे। प्रत्येक बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट अपने से संबंधित बूथों का जायजा ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित