सुलतानपुर , मई 27 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में तीन दिन से लापता एक ई-रिक्शा चालक का शव बुधवार को नाले के पास मिला। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित