सुलतानपुर , मई 09 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। जिले में एक ही दिन में कुल 58,093 वादों का निस्तारण कर लोगों को त्वरित राहत दी गई।
उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर दीवानी न्यायालय में सुबह से ही फरियादियों की भारी भीड़ रही और विभिन्न न्यायालयों में आपसी समझौते के आधार पर वर्षों पुराने मामलों का समाधान कराया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुल्तानपुर, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित