सुलतानपुर , मई 11 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर बाजार में सोमवार देर शाम एक युवक को उसके बुआ के लड़के ने गोली मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए उसे अंबेडकर नगर रेफर कर दिया है। जन सहयोग से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार ने आज यहां बताया कि श्रवण कुमार (23) निवासी ग्राम डोमा थाना अखंडनगर को उसकी बुआ के लड़के प्रवीण निषाद कहासुनी के बीच गोली मारकर घायल कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित