सुलतानपुर , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना दोस्तपुर अंतर्गत खालिदपुर निवासी झींकू राम (65) आज रात साइकिल से दूध लेने जा रहे थे, तभी पीछे से एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार मनीराम सहीनवा थाना दोस्तपुर का निवासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल झींकू को 108 एम्बुलेंस की मदद से दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. आरके पांडेय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित