सुलतानपुर , मई 06 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के थाना कोतवाली देहात में पुरानी रंजिश को लेकर बोरी मे प्रतिबंधित मांस एक व्यक्ति के दरवाजे पर रखकर फंसाने का प्रयास किया गया। शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध मे चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम वजूपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो बोरी मे प्रतिबंधित गोमांस को एक व्यक्ति के दरवाजे पर रखकर फंसाने के संबंध मे एक तहरीर सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अभियुक्त सगे भाई मो. वसीम, शमीम उर्फ बूबनु, मो. सलीम उर्फ सन्नन निवासीगण वजूपुर हङही थाना को.देहात व मो. रहमान उर्फ ताज निवासी फिरोजपुर कला थाना कुङवार सुलतानपुर को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।
अभियुक्त सगे भाई मो. वसीम, शमीम उर्फ बूबनु, मो. सलीम उर्फ सन्नन हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। जिन पर जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद दो बोरी मे प्रतिबंधित गोमांश को पशु चिकित्साधिकारी के परीक्षण के उपरान्त नियमानुसार दफनाया दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित