सुलतानपुर , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के महेश्वरगंज के पास शारदा सहायक खंड 49 नहर में एक शव तैरता हुआ देखा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे नहर में एक शव तैरता देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। बाल और कपड़ों से यह शव एक महिला का प्रतीत हो रहा है। महिला की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच आंकी जा रही है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। शव नरहरपुर की ओर से लौहर की दिशा में बह रहा था।

सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि धम्मौर पुलिस को शव निकालने के लिए लगाया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित