सुलतानपुर , मई 07 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत सोनबरसा गांव के पास एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बिसुही इमलिया निवासी शिवराम (26) अपने साढू रामू (30) को लेने कोतवाली देहात स्थित बभनगवा गांव पहुंचे और दोनों बाइक पर सवार होकर मजदूरी के लिए जा रहे थे। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दोमुंहा-पखरौली मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास मिट्टी खनन में लगे एक डंपर ने उनकी बाइक को जबरजस्त टक्कर मार दी। दोनों डंपर के पहिए के नीचे आ गए और डंपर उन्हें लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दुर्घटना में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उनके शव क्षत-विक्षत हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित