सुल्तानपुर , मई 17 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के थाना दोस्तपुर ग्राम हरिहरपुर में खेत की आग बुझाने पहुंचे वृद्धा की जलकर मौत हो गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने आज यहां बताया कि जिले के थाना दोस्तपुर ग्राम हरिहरपुर अरुण कुमार ने पुलिस को सूचना दी गई कि उनके पिता जगन्नाथ (70) ईख के खेत में लगी आग को अकेले ही बुझाने पहुंच गए। जहाँ वह आग की चपेट में आ गए, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई है।
सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित