सुलतानपुर , मई 30 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के नटौली गांव में शनिवार को कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दब कर एक मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष कुमार ने आज यहां बताया कि ग्राम नटौली, थाना बल्दीराय क्षेत्र में कच्ची मिट्टी की दीवार तोड़ने का काम कर रहे मजदूर रामजग (40) की दीवार गिरने से मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पर शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित